September 6, 2026 2:06 pm

निजी अस्पतालों में महिला-बच्ची की मौत के मामलों की जांच शुरू

– डीएम ने गठित की दो सदस्यीय टीम, दो दिन में मांगी स्पष्ट रिपोर्ट

सोनभद्र। निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान एक महिला और एक बच्ची की मौत तथा परिजनों द्वारा उपचार में लापरवाही के लगाए गए आरोपों से संबंधित प्रकाशित खबरों का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संज्ञान लिया है। दोनों प्रकरणों की जांच के लिए उन्होंने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। दोनों अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर दो दिवस के भीतर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्साधिकारी ने घोरावल स्थित नेशनल हॉस्पिटल, धर्मशाला रोड पहुंचकर बच्ची की मृत्यु से संबंधित मामले की मौके पर जांच शुरू की। अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध उपचार संबंधी अभिलेखों और अन्य संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया। आवश्यक अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम को सील करने की कार्रवाई भी की गई। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद संबंधित चिकित्सक का बयान दर्ज किया गया। अधिकारियों द्वारा उपचार से जुड़े अभिलेखों, दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं महिला की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में भी उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर जांच की कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों की जांच निष्पक्षता और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर स्पष्ट जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!