राकेश गुप्ता (संवाददाता)
सोनभद्र (विंढमगंज) थाना क्षेत्र के महुली गांव में बोलेरो के धक्के से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय सुदेश्वर पुत्र भीखम राम निवासी महुली अपने अपने खेत पर से साइकिल पर सरसों लाद कर पैदल घर जा रहे थे कि एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर सरसों लाद कर पैदल घर जा रहे सुदेश्वर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे परिजनों ने बोलेरो चालक की सहायता से इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया है।

Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 139