September 6, 2026 3:03 pm

दी आर्यांस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का हुआ सम्मान

सोनभद्र। संत नगर राबर्ट्सगंज स्थित दी आर्यांस एकेडमी में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं अनिका एवं मधू ने शिक्षक सम्मान में नृत्य और गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान एवं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मिक महानता की ओर भी अग्रसर करना है। तभी शिक्षा के वास्तविक और व्यापक अर्थ को समझा जा सकता है। वहीं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में अनुशासन, संस्कार और पूर्वजों द्वारा बताई गई परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करना भी आवश्यक है। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा की अध्यक्ष सुनीता सांवरिया, कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया, सचिव चित्रा जालान, निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान एवं महिला मंडल अध्यक्ष अनीता थर्ड ने सभी शिक्षकों का केक कटवाकर एवं उपहार देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक उस मोमबत्ती के समान हैं, जो स्वयं जलकर अपने शिष्यों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश भरते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री धर्मेश, अनमोल सोनी, रिचा, सक्षम पांडेय एवं हर्ष चौबे ने भी शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं चरण स्पर्श कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अंतिम उद्देश्य जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है और इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन शिक्षक पूरी निष्ठा से करते हैं। शिक्षक हर चुनौती का सामना करते हुए परिवार, समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रियंका चौबे, हरिओम पांडेय, सुषमा पांडेय, प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, यासमीन, काजल, नेहा पांडेय, उमाकांत दुबे, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, तिलक दीक्षित, योगेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!