सोनभद्र। श्रद्धा नन्द गोस्वामी (एसएनजी) पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अपना दल के जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी, संजय चेतन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर अक्षत एवं पुष्प अर्पित कर किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दो समूहों में विभाजित कर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। ग्रुप ‘ए’ के कप्तान शाहिल अंसारी तथा ग्रुप ‘बी’ के कप्तान धीरेंद्र कुमार बनाए गए। दोनों टीमों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण के साथ आकर्षक समूह गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शाहिद हुसैन, ललन प्रसाद, अंजली श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, अजय कुमार, ट्विंकल सिंह, स्नेहा कुमारी, संजना कुमारी, अमन अख्तर, आफरीन, सरिता विश्वकर्मा, आकांक्षा मिश्रा, निकिता पांडेय, विवेक गोस्वामी, प्रदीप केशरी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के समन्वयक संतोष तिवारी ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और शिक्षक सम्मान की भावना से सराबोर रहा।
Author: Pramod Gupta
Hello









