September 4, 2026 11:13 am

80 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार

सोनभद्र। थाना करमा पुलिस एवं एएनटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 375 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। 2 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम सेमरी रोड तिराहा के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहगंज की ओर से करमा रोड की तरफ पल्सर मोटरसाइकिल से आ रहे दो युवकों ने पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर सेमरी गांव की ओर भागने का प्रयास किया। दोनों बाइक छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के कब्जे से 375 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमान्शू गौतम (22) निवासी इमलियापुर फुलवारी थाना करमा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन रखने की बात स्वीकार की और अपने फरार साथी के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने बरामद हेरोइन और पल्सर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए थाना करमा में मु0अ0सं0-172/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया, जबकि फरार साथी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना करमा के उपनिरीक्षक मनोज सिंह, चन्द्रभान तथा एएनटीएफ वाराणसी के उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, आदित्य नारायण सिंह समेत पुलिस एवं एएनटीएफ के अन्य जवान शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!