September 4, 2026 11:13 am

इंजेक्शन लगने के बाद ढाई साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित नेशनल बाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान ढाई साल की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। मिली जानकारी के अनुसार चुर्क निवासी सुरेंद्र की करीब 28 माह की बेटी शगुन को तेज बुखार की शिकायत थी। परिजन उसे उपचार के लिए नेशनल बाल चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्ची को भर्ती कर लिया। परिजनों के अनुसार बच्ची की खून की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक ने संक्रमण बताते हुए इंजेक्शन लिख दिया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के निर्देश पर इंजेक्शन मंगाकर नर्स द्वारा बच्ची को लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। मामले को लेकर बच्ची के पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!