सोनभद्र। जिले में भारी वर्षा एवं अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। हालांकि, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और विभागीय निर्देशानुसार यू-डायस प्रोग्रेशन, बोर्ड पंजीकरण, इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण, स्वयं पोर्टल, ज्ञान एकेडमी सहित अन्य आवश्यक कार्यों का क्रियान्वयन यथावत करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 386









