September 3, 2026 11:04 am

बोलेरो चोरी का पर्दाफाश, आरोपी के कब्जे से वाहन बरामद

– चोरी की बोलेरो, बाइक व वाहन की नंबर प्लेट बरामद

सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने बोलेरो चोरी की घटना का 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की है। जानकारी के अनुसार बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के एनटीपीसी शक्तिनगर निवासी विकास पाण्डेय ने 31 अगस्त को शक्तिनगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि कंपनी के नाम पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से लगभग 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। 26 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वाहन मौके से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर शक्तिनगर थाने में मु0अ0सं0-163/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान थाना माड़ा जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को 1 सितंबर की रात करीब 10:03 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040 तथा बोलेरो की नंबर प्लेट JH01CE0558 बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।कार्रवाई करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, विवेचक उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम और कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!