September 3, 2026 11:03 am

तीन दिन की लगातार बारिश से ढहा गरीब का आशियाना,परिवार खुले आसमान के नीचे, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

बारिश का कहर,खरहरा के अमिला टोला में बारिश से कच्चा मकान गिरा,बाल-बाल बचा परिवार, पीड़ित ने डीएम से मांगी राहत

सोनभद्र। जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरहरा के टोला अमिला में एक गरीब का खपरैल मकान भरभराकर धराशायी हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकरन पुत्र अविलाख का कच्चा खपरैल मकान बारिश को झेल नहीं पाया और अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान गिरने से पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। मकान के मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान भी खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जो बारिश में भीगकर खराब हो रहा है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से राहत और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आवास और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!