शक्तिनगर पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई बोलेरो चोरी की गुत्थी,सिंगरौली का चोर धराया बाइक भी बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय निवासी बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर ने तहरीर दी कि कंपनी की बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात 10 बजे एनटीपीसी स्थित बीएचईएल गेट से 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया था, जो 26.08.2026 की सुबह गायब मिली। तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।साक्ष्यों एवं पतारसी के आधार पर पुलिस टीम ने अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान,थाना माड़ा,जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल व नंबर प्लेट बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम-प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय-उप निरीक्षक रंजीत कुमार (विवेचक)-उप निरीक्षक दिनेश गौतम-हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम-कांस्टेबल अमृतलाल मौजूद रहे









