November 25, 2026 6:44 am

दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी विकास खंड की ग्राम पंचायत घघरी के सहगोड़ा टोले में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। गांव में साफ पानी का कोई समुचित साधन नहीं होने के कारण ग्रामीण दूषित पानी पीने और घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण महावीर ने बताया कि टोले में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिस कुएं से ग्रामीण पानी लेते हैं, उसके आसपास की कच्ची जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। कुएं की सुरक्षा और उचित निर्माण व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का गंदा पानी सीधे कुएं में पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग पीने और घरेलू कामों के लिए करना पड़ रहा है। कई बार समस्या से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण महावीर ने जिला प्रशासन से साहगोड़ा टोले में प्राथमिकता के आधार पर पक्का कुआं बनवाने तथा शुद्ध पेयजल की नियमित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पानी की सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!