September 3, 2026 11:08 am

पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय

सोनभद्र। ​बीजपुर (विनोद गुप्त)स्थानीय बीजपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।​उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम ने महरीकला गांव में दबिश देकर वन अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी नगीना पुत्र वंशी गुप्ता को सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया।​इसके बाद टीम ने पिण्डारी गांव में दबिश देकर बाट एवं माप अधिनियम से जुड़े मुकदमे के वारंटी राजेश पुत्र नथुनी प्रसाद को हिरासत में ले लिया।
​पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी का कारण व वारंट दिखाते हुए परिजनों को इसकी सूचना दी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!