सोनभद्र। लखनऊ, 31 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी की महिला इकाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार सुषमा यादव एडवोकेट को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला सभा के पद पर मनोनीत किया गया है।नियुक्ति-पत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाने की जिम्मेदारी के साथ यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।सुषमा यादव एडवोकेट को यह जिम्मेदारी मिलना संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। 2025 में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के दौरान उन्होंने लगभग 3 वर्षों तक प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील और विधानसभा का दौरा किया। 2022 के विधानसभा चुनाव में इटावा, सैफई, प्रयागराज, गाजीपुर सहित कई जिलों में उन्होंने सक्रिय रूप से प्रचार किया था। इसके अलावा पिछले 9 उपचुनावों में प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता सभा के रूप में प्रयागराज, मिल्कीपुर और कानपुर में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पिछले 22 वर्षों से सशक्त क्रिमिनल अधिवक्ता के रूप में कार्यरत होने के कारण उनकी पकड़ जिले से लेकर गांव स्तर तक है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह नियुक्ति महिला संगठन को नई मजबूती देगी।









