September 2, 2026 11:42 am

बारिश से बचने के दौरान बच्चों की धक्का-मुक्की में गिरी आंबेडकर प्रतिमा, हुई क्षतिग्रस्त

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अईलकर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बच्चों के बीच हुई धक्का-मुक्की के दौरान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गांव में स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव के बाहर स्थापित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर तेज बारिश के कारण कुछ नाबालिग बच्चे छत के नीचे मौजूद थे। इसी दौरान आपस में खेलते समय बच्चों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान प्रतिमा को धक्का लग गया और वह गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रकरण में ग्राम प्रधान अईलकर सुदामी देवी के पति छोटेलाल मौर्या सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि घटना में किसी व्यक्ति की कोई दुर्भावनापूर्ण मंशा नहीं थी। ग्रामीणों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से शीघ्र ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कराने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था सामान्य है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!