सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बीजपुर बाजार में खपाने के लिए लाई जा रही करीब एक क्विंटल संदिग्ध मिठाई से लदे चार पहिया वाहन को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में संदिग्ध मिठाई लेकर बाजार में बेचने की फिराक में है। सूचना पर सतर्क हुई पुलिस टीम ने सामने से आ रही संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली। वाहन में भारी मात्रा में मिठाई लदी पाई जाने पर पुलिस ने वाहन सहित मिठाई को तुरंत कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मामले की जानकारी तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृति आनंद ने बीजपुर थाने पहुंचकर मिठाई के नमूने एकत्र किए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन से करीब एक क्विंटल मिठाई बरामद हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस मुस्तैदी से बाजार में संदिग्ध मिठाई की संभावित बिक्री पर रोक लगी है। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से पर्व और तौहरों पर खुलेआम नकली और जहरीली मिठाइयों के खेल का कारोबार संचालित है जानकारी के बावजूत करवाई के नाम पर विभागीय करवाई शून्य है और परिणाणं उभोक्ताओ को झेलना पड़ रहा है इस बाबत एसडीएम दुद्धि से शिकायत के बावजूद हुई इस काईवाई से उपभोक्ताओं में न्याय की आस जगी है अब देखना है होता क्या है।
Author: Pramod Gupta
Hello









