September 2, 2026 1:24 pm

भारी जलभराव जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम बच्चे

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) तेज बारिश ने एक बार फिर एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र और स्थानीय प्रशासन के विकास के दावों की हवा निकाल दी है। सिरसोती में बैढ़न-बीजपुर मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव के चलते हालात बद से बदतर हो चुके हैं। सबसे शर्मनाक स्थिति तब देखने को मिली जब कंपोजिट विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भीगते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर घुटने भर पानी के बीच से स्कूल जाने को मजबूर हुए। बच्चों की ड्रेस और बस्ते पानी में भीग रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।​ जलमग्न सड़क के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन किसी अप्रिय घटना के इंतजार में है। बड़े औद्योगिक परिसर और परियोजना क्षेत्र में जलनिकासी का न होना प्रबंधन की गंभीर नाकामी और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बंद पड़ी नालियों की तत्काल सफाई और स्थायी जलनिकासी का समाधान किया जाए अन्यथा वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!