सोनभद्र। भारी वर्षा एवं अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौंड के निर्देश पर 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेगा। आदेश में कहा गया है कि विद्यालय बंद रहने के दौरान शिक्षक घर से आधार आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









