September 2, 2026 11:43 am

साइबर ठगों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी,पिडित को मिला न्याय, 11,800 रुपए मिले वापस

सोनभद्र। थाना पन्नूगंज की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की 11,800 रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज निवास पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कार्य किया।पीड़ित अक्षय कुमार निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज के साथ 11,800 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई और बैंक से समन्वय कर पूरी रकम पीड़ित के मूल खाते में वापस कराई धनराशि वापस कराने वाली टीम निवास पाण्डेय – प्रभारी निरीक्षक, थाना पन्नूगंज-कांस्टेबल सूर्या सिंह – थाना पन्नूगंज
पुलिस की अपील -किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ आधार, पैन, बैंक खाता, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी या एटीएम संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!