सोनभद्र (दुद्धी) लखनऊ में दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर नगर की विद्युत एवं विकास संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुद्धी में 132 केवीए पावर स्टेशन स्थापित कराने की मांग प्रमुखता से रखी।
ज्ञापन में पंचम राज्य वित्त आयोग से नगर पंचायत को आवंटित धनराशि बढ़ाने, नगर पंचायत के विस्तारीकरण तथा दुद्धी की जीर्ण-शीर्ण विद्युत लाइनों को हटाकर 132 केवीए पावर स्टेशन अथवा 33 केवीए की नवीन मिनी टावर लाइन बनाए जाने की मांग की गई।इस दौरान ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष को समस्याओं के परीक्षण एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रस्ताव एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र की विद्युत समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पावर स्टेशन एवं नई विद्युत लाइन की सुविधा मिलने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। मुलाकात के दौरान पिपरी नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, देवेश मोहन आदि मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा।
Author: Pramod Gupta
Hello









