लखनऊ। नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान प्रदेश के नगरों के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों में तेजी लाने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। भेंट के दौरान नगरों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से गति देने को लेकर मंत्री से मार्गदर्शन एवं सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही जनहित से जुड़े नगर विकास के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश में शहरी क्षेत्रों के विकास को और गति देने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी प्रयासों पर जोर दिया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 143









