August 31, 2026 12:24 pm

लावारिस हालत में मिली वृद्ध महिला, पुलिस ने वृद्धाश्रम में कराया सुरक्षित दाखिला

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिली करीब 60 वर्षीय वृद्ध महिला को यूपी-112 की पीआरवी-8503 ने मानवता का परिचय देते हुए सुरक्षित संरक्षण में लिया। महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे वृद्धाश्रम छपका, सोनभद्र में सुरक्षित दाखिल कराया है।जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज यूपी-112 को क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के लावारिस अवस्था में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पीआरवी-8503 तत्काल मौके पर पहुंची, जहां करीब 60 वर्षीय महिला असहाय अवस्था में मिली। महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिसकर्मी उसे अपने संरक्षण में लेकर थाने पहुंचे और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत होने के कारण वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। महिला के हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे वृद्धाश्रम छपका में सुरक्षित दाखिल कराया गया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। वहीं पुलिस महिला के परिजनों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना रॉबर्ट्सगंज के सीयूजी नंबर 9454404286 अथवा क्षेत्राधिकारी नगर के सीयूजी नंबर 9454401595 पर सूचना दें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!