August 31, 2026 12:16 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, नशामुक्त भारत और स्वच्छता अभियान पर पीएम मोदी ने दिया संदेश

सोनभद्र। बूथ संख्या 17 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इतिहास, नशामुक्ति और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने ‘भारत राज्य’ नामक वेबसाइट के माध्यम से भारतीय इतिहास को रोचक ढंग से समझने के प्रयास का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मुंबई निवासी कृष्णा शेषाद्री द्वारा तैयार वेबसाइट के माध्यम से किसी भी वर्ष का चयन कर यह जाना जा सकता है कि उस समय भारत के विभिन्न हिस्सों में किसका शासन था।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को लेकर युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसके दुष्परिणाम पूरे परिवार और समाज को भी झेलने पड़ते हैं। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, संगीतकारों, थिएटर समूहों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले स्लोगन, गीत, नाटक एवं सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित पटवाई गांव के युवाओं के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि आकाश और रोहन नामक दो युवाओं द्वारा शुरू किए गए ‘क्लीन-अप पटवाई’ अभियान से अन्य युवा भी जुड़े और टीम ने चार गंगा घाटों की सफाई के साथ एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटाया तथा तालाबों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में योगदान दिया।प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!