सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पांच वारंटियों/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद बैगा (22), पप्पू कोल (23), लालबाबू कोल (23) और महेश बैगा (25) सभी निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर तथा पप्पू पनिका (35) निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वांछित एवं वारंटी आरोपियों की तलाश की और उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अमृतलाल एवं कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 126









