सोनभद्र। गौरीशंकर मंडल के बहुआर शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 385 बसौली पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुनकर कार्यकर्ताओं ने जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली। इस दौरान ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जनभागीदारी, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों के साथ गौरीशंकर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, ग्राम प्रधान अवधेश सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









