August 31, 2026 3:27 pm

अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजानी गांव में शनिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​मिली जानकारी के अनुसार बभनी निवासी सुरेश गोंड पुत्र रामचरण गोंड बाइक से बीजपुर जा रहा था अंजानी गांव के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक गिर गई और वह सड़क पर गंभीर हालत में लावारिस पड़ा रहा।​ वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब युवक को लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत पीआरवी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से एनटीपीसी के धन्वन्तरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।जहां अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!