August 31, 2026 3:31 pm

दूसरे वर्ष में प्रवेश कर गई जनसेवा की अनवरत यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सोनभद्र। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों में अग्रणी श्री राम सेवा समिति की ओर से सुभाष चौराहा स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर परिसर में 54वें शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी जी के आशीर्वाद से प्रभु को भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री राम सेवा समिति की ओर से साप्ताहिक भंडारे की शुरुआत 23 अगस्त 2025 को पत्रकार अजीत सिंह एवं उनकी समर्पित युवा टीम द्वारा की गई थी। एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद यह सेवा यात्रा अब दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह सेवा कार्य नगरवासियों एवं प्रबुद्धजनों के सहयोग से आज व्यापक रूप ले चुका है। समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक प्रभु का प्रसाद पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार शाम छह बजे से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। दूसरे वर्ष के प्रथम शनिवार को भी भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।भंडारे की व्यवस्था एवं संचालन में समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाई। समिति अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के साथ मुख्य संरक्षक बाबू राम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमरदीप सिंह, अरविंद शुक्ला, संकट मोचन झा एवं वीरेंद्र योगी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संरक्षक मंडल की सदस्य रीना राय, सरिता सिंह, करण जोगले, विजय शंकर, अनिल गुप्ता, विनय चौबे, अरुण गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, सर्वेश दुबे, संतोष साहनी एवं दिलीप दत्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सहयोग से जनसेवा एवं साप्ताहिक भंडारे का यह पुनीत कार्य भविष्य में भी निरंतर और सुचारू रूप से जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!