August 29, 2026 12:42 pm

पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना पन्नूगंज पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो जोड़ी पायल, एक सोने का लॉकेट तथा करीब 2 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार बरामद किया है। तेलाड़ी निवासी जिरवंती पत्नी योगेंद्र ने घर में घुसकर दो जोड़ी पायल, सोने का लॉकेट और 200 रुपये चोरी होने की तहरीर दी थी। इस मामले में पन्नूगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 158/26 धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, जियो टावर के टेक्नीशियन दीपक कुमार मौर्य ने टावर से कॉपर का तार काटकर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 159/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों घटनाओं के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर तेलाड़ी मोड़ से दीपक कुमार पुत्र बबुनदर निवासी पन्नूगंज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो जोड़ी पायल और एक सोने का लॉकेट बरामद हुआ। इसी क्रम में पुलिस ने सिकड़हवा पुल भुसौलिया से मनीष कुमार पुत्र महेंद्र निवासी डुमरिया थाना रामपुर बरकोनिया और प्रह्लाद गुप्ता पुत्र मोहन लाल गुप्ता निवासी ब्लॉक रोड रामगढ़ थाना पन्नूगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों चोरी किए गए कॉपर तार की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। उनके कब्जे से करीब 2 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार बरामद किया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, अवधेश सिंह समेत पन्नूगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!