August 28, 2026 11:33 am

रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त

सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता और सुरक्षा इंतजामों को परखा। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा और असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!