सोनभद्र। बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के साथ थाना ओबरा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया। एसपी ने बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को कहा गया। एसपी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता से पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
Author: Pramod Gupta
Hello









