सोनभद्र। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या का इंस्टॉलेशन समारोह होटल में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई टीम का गठन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रिया नारायण रहीं। वहीं मदर क्लब रेनुकूट की अध्यक्ष ममता अग्रवाल अपनी टीम के साथ समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीतू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, सचिव नीलू अग्रवाल, आईएसओ कीर्ति द्विवेदी, कोषाध्यक्ष परनिता सिंह एवं संपादक दीपा मेहता सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। समारोह में मधुलिका अग्रवाल, प्रियंका केशरी, शालिनी केशरी, शिल्पी केशरी, भारती गुप्ता, प्रकाश कौर, फेंरकी कौर, स्नेहील अग्रवाल, जयप्रीत कौर, मोनली अग्रवाल, सविता अग्रवाल, स्तुति अग्रहरी, शालिनी चौरसिया समेत अन्य सदस्याओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान नई टीम ने क्लब की सामाजिक सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









