August 28, 2026 2:26 pm

पुनर्वास-1 में निशुल्क शिक्षा केंद्र की तैयारी सफाई अभियान में अमित कुमार का विशेष योगदान

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से समृद्धि जन कल्याण संस्था द्वारा बीजपुर के पुनर्वास-1 में निशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरुआत की जा रही है। संस्था का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ाना है।केंद्र के माध्यम से बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण तथा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र के शुभारंभ की तैयारियों के तहत परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के महासचिव अमित कुमार ने सफाई कार्य में विशेष योगदान देते हुए स्वयं मौके पर श्रमदान किया और केंद्र परिसर की साफ-सफाई में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ संस्था के अन्य सदस्यों ने भी साफ-सफाई कर केंद्र को व्यवस्थित करने में सहयोग किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ उपाध्याय, उपाध्यक्ष जावेद अहमद, महासचिव अमित कुमार एवं मीडिया प्रभारी विजय कुमार व सचिव के पी सोनकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र का विधिवत शुभारंभ जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। इसके बाद बच्चों की निशुल्क शिक्षा का नियमित संचालन शुरू होगा। जिससे बीजपुर मार्केट व पुनर्वास के बच्चों को लाभ मिलेगा संस्था का प्रयास है कि शिक्षा के साथ महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जाएंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!