August 28, 2026 1:25 pm

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से होगी रायशुमारी

सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को ओबरा और दुद्धी विधानसभा में अभियान आयोजित किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे अली मेहंदी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर चर्चा की और उनकी राय जानी। ओबरा विधानसभा का कार्यक्रम मानस भवन में, जबकि दुद्धी विधानसभा का कार्यक्रम रामलीला मैदान के समीप स्थित उत्सव बहुउद्देशीय भवन में आयोजित हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अली मेहंदी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं और आम कांग्रेसजनों से संगठन के संबंध में राय ली जा रही है। अभियान को बूथ स्तर तक ले जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक खुला मंच है, जहां संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता अपनी राय रखते हुए जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष जैसे संगठनात्मक पदों के लिए उपयुक्त नाम सुझा सकते हैं। कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के पदाधिकारियों की सहमति के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व निष्पक्ष रूप से उचित निर्णय करेगा।कार्यक्रम में पीसीसी ऑब्जर्वर भगवती प्रसाद चौधरी, पीसीसी ऑब्जर्वर राकेश साहनी, जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, राजू त्रिपाठी, राघवेंद्र नारायण, बृजेश तिवारी, आशुतोष कुमार दुबे, अंशु गुप्ता, मनोज मिश्रा, ओमप्रकाश भारती, सूरज वर्मा, दयाराम प्रजापति, श्रीकांत मिश्रा, जितेंद्र पासवान, बाबूलाल पनिका, रामकेश पनिका, राय सिंह पनिका, नियाज अंसारी, अनूप शाह, श्रवण पांडे, सुनीता तिवारी, शशिमाला, दयाशंकर पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!