सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 26 अगस्त 2026 को थाना बीजपुर पुलिस टीम मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू पुत्र स्व. रामलाल निवासी ग्राम सिरसोती थाना बीजपुर उम्र करीब 24 वर्ष को शिव मंदिर सिरसोती के पास से सुबह करीब 5:42 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









