August 28, 2026 1:25 pm

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ, 501 महिलाओं को बांटी गई साड़ी व मिठाई

सोनभद्र। लोकमाता अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, सुशासन और नारी शक्ति के सम्मान की विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन एवं उनके जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी महिलाओं को तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे उत्पादों के बाजार का विस्तार होगा और महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित 501 महिलाओं को मिठाई एवं साड़ी वितरित की। विकास भवन परिसर में महिलाओं की भारी मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर एडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम आशीष त्रिपाठी, डीडीओ हेमंत सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, डीपीओ विनीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका चौबे, गुड़िया तिवारी, किरण तिवारी, प्रमिला जायसवाल, मीनू चौबे, विंध्यनगर डिपो के एआरएम नागेंद्र पांडेय, सोनभद्र डिपो के एआरएम नंद लाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!