August 28, 2026 2:25 pm

ईद-उल-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश

सोनभद्र (दुद्धी) ईद-उल-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को मख्तब जब्बारिया में कस्बे सहित क्षेत्र के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए। हजरत नसीरे मिल्लत की अगुवाई में इस्लामी झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाए। जुलूस तहसील तिराहे के पास पहुंचा, जहां हाफिज, मौलाना एवं उलमाओं ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के संदेश और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला। इसके बाद जुलूस अमवार तिराहे की ओर रवाना हुआ, जहां पैगाम की पेशकशी की गई। बाद में जुलूस रजा जामा मस्जिद पहुंचा, जहां सैकड़ों लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक तकरीर सुनी।उलमाओं ने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने समाज में अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उस दौर में बेटियों के प्रति समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं शिक्षा पर जोर दिया। तकरीर के दौरान श्रद्धालु समय-समय पर धार्मिक नारे लगाते रहे। कार्यक्रम के अंत में हजरत नसीरे मिल्लत ने दुआ कराई। उन्होंने लोगों से समाज में अमन-शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा देश की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की। मंच का संचालन मौलाना रिजाउल मुस्तफा ने किया। इस दौरान हजरत मसूद रजा, मौलाना गुलाम सरवर, हाफिज नजीर कादरी, मौलाना कासिम, फतेह मुहम्मद, सैफुल्लाह, तबरेज आलम, आसिफ खान, रिजवान, सरफराज, इब्राहिम खान, कोनेन अली, गौस मुहम्मद खान, सेराज खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपाधीक्षक विनय प्रभाकर साहनी, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा प्रभारी हरिकेश आजाद सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!