लखनऊ। आदिवासी, वनवासी और गरीबों के हितों के लिए समर्पित परम पूज्य भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से आत्मीय मुलाकात कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान सोनभद्र की जनता के कल्याण और जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। महाराज ने सोनभद्र के सुदूर वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान तथा गरीब परिवारों के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महाराज को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार सोनभद्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महाराज ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।
Author: Pramod Gupta
Hello









