August 28, 2026 2:25 pm

207 गुम मोबाइल बरामद, 30 लाख के फोन असली मालिकों को लौटाए

सोनभद्र। आमजन के खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और सतत मॉनिटरिंग करते हुए जुलाई 2026 से अब तक 207 खोए एवं गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किए। लंबे समय बाद अपना कीमती मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी जताते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी एवं जनपद के सभी थानों के समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता और लगातार किए गए अनुश्रवण का परिणाम है। CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की गई। पुलिस की अपील: मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में आमजन तत्काल CEIR पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!