August 28, 2026 2:26 pm

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

– दिनचर्या प्रभावित ,कच्चे घरों को खतरा, लोग चिंतित, सतर्क रहने की सलाह

– तेज बरसात के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद, चहुंओर पानी ही पानी

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। रोज पानी बरसने से लोगों का दिनचर्या भी प्रभावित हो रहा है और कच्चे घरों पर खतरा मंडराने लगा है। इस झमाझम बरसात से चारों तरफ पानी ही पानी दिखने लगा है। सूखे ताल -पोखरे भरने लगे हैं। उक्त बरसात से किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी है। इनका कहना है कि पानी के अभाव में नुकसान हो रही धान की फसल के साथ ही खरीफ की अन्य फसलों को भी काफी फायदा पहुंचा है। ढुटेर, तिवार, उसरी, गौरीशंकर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। तेज बारिश की वजह से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को आज 25 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया है ।बरसात तथा गरज- चमक के दौरान मौसम विभाग व जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दिया है।
बताते चले कि पिछले कई दिनों से मौसम के पलटी खाने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। कभी मद्धीम तो कभी तेज बरसात से चारों तरफ पानी पानी नजर आने लगा है। यह बरसात लोगों की दिनचर्या एवं कामकाज को भी प्रभावित किया है। कच्चे जर्जर घरों पर खतरा मंडरा गया है। कई गांवों में तो कच्चे कमजोर घरों के जमींदोज होने का क्रम भी जारी है। जिससे संबंधितों को चिंताएं सताने लगी है। पहाड़ी नाले से जुड़े कुछ गांव में तो बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है। धान की फसल डूब गई है। खेतों में पानी भरने के कारण अधिकांश किसानों के धान फसल की निराई बाधित है।मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। घोरावल ब्लाक के ढुटेर गांव निवासी किसान भुवनेश्वर मौर्य, रामविलास सिंह, लाल बहादुर ,लक्ष्मी प्रसाद पटेल आदि ने आज मंगलवार को खेतों को निहार रहे थे। पूछने पर बताया कि इस बरसात से काफी लाभ मिला है। पानी में जो धान की फैसले डूबी हुई है दो-चार दिनों बाद बाढ़ (पानी) निकल जाने पर सही हो जाएगी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बारिश थमी रही और धूप- छांव का क्रम जारी रहा। इससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!