August 28, 2026 11:39 am

राखड़ के दलदल में फंसी गाय ग्रामीणों और CISF की मदत से बची जान

सोनभद्र। बीजपुर(विनोद गुप्त)शांतिनगर गांव में एनटीपीसी द्वारा डंप किए गए राखड़ के ऊपर मिट्टी नहीं पाटे जाने और बारिश के कारण दलदल बन गया है।इसी दलदल में एक गाय रविवार को फंस गई जिसे स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास और सीआईएसएफ जवानों की तत्परता से कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।रेस्क्यू अभियान में अनमोल गुप्ता,संदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता,अजय,सुनील, आदित्य,वेदानंद और ईश्वर प्रसाद समेत स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर लगातार प्रयास किया। बाद में सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में सहयोग करते हुए गाय को बाहर निकालने में मदद की।स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ की तत्परता और सहयोग की सराहना की।ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी दलदल में चार गायें और एक व्यक्ति फंस चुके हैं जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।ग्रामीणों ने एनटीपीसी से मांग की है कि राखड़ के ऊपर जल्द से जल्द पर्याप्त मिट्टी डलवाकर क्षेत्र को समतल और सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में कोई पशु या व्यक्ति इस खतरनाक दलदल में न फंसे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!