August 28, 2026 1:24 pm

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन की नजर, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चीनी के बढ़ते मूल्य पर नियंत्रण और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने चीनी स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा ने क्षेत्र में चीनी स्टॉकिस्टों की दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओबरा स्थित बालाजी ट्रेडर्स तथा चोपन स्थित अनूप ट्रेडर्स एवं मोहित ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों और गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने स्टॉक संबंधी अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध चीनी की मात्रा का सत्यापन भी किया। उपजिलाधिकारी ने स्टॉकिस्टों और व्यापारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार की निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रत्येक शुक्रवार पोर्टल पर चीनी के उपलब्ध स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही किसी भी स्थिति में चीनी की जमाखोरी नहीं करने और बाजार में इसकी उपलब्धता सामान्य बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान जमाखोरी, स्टॉक छिपाने अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चीनी के मूल्य और उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्टॉकिस्टों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!