August 28, 2026 1:24 pm

हर-हर महादेव से गूंजेगा शिवद्वार, अंतिम सोमवार को उमड़ेगा जनसैलाब

सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जनपद में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। घोरावल विधानसभा क्षेत्र-400 से बसपा नेता सुनील पांडेय उर्फ जैकी बाबा के नेतृत्व में 51 शिवभक्त कांवरिया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जैकी बाबा के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था शनिवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित ऐतिहासिक रामसरोवर से पवित्र जल लेकर पैदल कांवर यात्रा शुरू करेगा। रविवार को जत्था शिवद्वार धाम के लिए रवाना होगा। कांवरिये पैदल यात्रा करते हुए घोरावल स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित कर जलाभिषेक करेंगे। धार्मिक यात्रा में आकाश गुप्ता, आशीष मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अनूप शुक्ला और संदीप मौर्य समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।

बोल-बम से गूंजेगा शिवद्वार

सावन के अंतिम सोमवार को शिवद्वार धाम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहेगा। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!