August 28, 2026 11:36 am

सावन मास के दृष्टिगत हाई अलर्ट,सड़क पर उतरे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने खुद संभाली कमान

सोनभद्र। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को देखते हुए सोनभद्र जिले में पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश में पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने चुर्क मोड़, रॉबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग और शिवद्वार जाने वाले कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि कांवड़ियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे उनकी सेवा में मुस्तैद है। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर शिवद्वार महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना सुरु हो गया है। लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचेगें भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, महिला पुलिस की तैनाती और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने, डीजे की ध्वनि निर्धारित मानक में रखने और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि – “सावन के अंतिम सोमवार को लेकर हम पूरी तरह अलर्ट हैं। चुर्क मोड़ संवेदनशील जगहो पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।इस दौरान कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!