सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज सोनभद्र ब्लॉक के एल-2 में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एल-2 ब्लॉक के प्रभारी डॉ. अवनीश शाह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत डॉ. अवनीश शाह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।डॉ. शाह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा उन्हें पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। समारोह के दौरान उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
Author: Pramod Gupta
Hello









