October 10, 2026 3:58 am

जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बनकर पहुंचे सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा :मिठाई बाट कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

मानवता की मिसाल बने सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने बिखेरी खुशियां, गरीब आदिवासी परिवारों, रिक्शा-टोटो चालकों और बेसहारा लोगों के बीच मिठाई बांटकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभर में जहां आजादी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के बीच पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। उन्होंने गरीब आदिवासी परिवारों, रिक्शा चालकों, टोटो चालकों तथा बेसहारा लोगों के बीच मिठाई का वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।सीओ सिटी के इस मानवीय पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना की गई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटना और जरूरतमंदों का सम्मान करना भी देशभक्ति का ही एक रूप है।इस दौरान जरूरतमंद परिवारों एवं श्रमिक वर्ग के लोगों ने मिठाई पाकर खुशी जाहिर की और सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके इस कार्य ने पुलिस की मानवीय और संवेदनशील छवि को भी सामने रखा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारी द्वारा गरीब, आदिवासी एवं बेसहारा लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और मानवता का संदेश मजबूत करते हैं। देश की आजादी की खुशी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, तभी स्वतंत्रता दिवस की सार्थकता और बढ़ जाती है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!