सोनभद्र। बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय थाना प्रांगण में शनिवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जनता की समस्याएं सुनीं।समाधान दिवस के अवसर पर कुल 5 मामले पंजीकृत किए गए जो सभी जमीन से संबंधित विवादों से जुड़े थे।मामलों की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार,क्षेत्रीय लेखपाल, पुलिस बल तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।टीम की त्वरित कार्रवाई और दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद 4 मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया।शेष बचे 1 मामले के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस पर आने वाली हर फरियाद का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।आयोजन के दौरान राजस्व, पुलिस और वन विभाग के कई अन्य कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।









