October 10, 2026 5:23 am

₹25 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए ₹25 हजार के इनामी गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना रायपुर में 18 जून 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 में वांछित करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व. जगी नारायण निवासी ग्राम गेरुआडीह थाना मांडा, प्रयागराज, घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास के बाद 8 अगस्त 2026 को रात करीब 12:50 बजे आरोपी को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया राम सिंहासन शर्मा, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल दीप सिंह एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!