October 10, 2026 3:55 am

मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र।बभनी (नरेश गुप्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र के करकच्छी गाँव में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को बभनी बाजार से घर लौट रहे भोला प्रसाद को दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने कथित रूप से एक राय होकर पकड़ लिया और घर में खींच ले गए। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट और अमानवीय कृत्य किया गया तथा उन्हें अपमानित किया गया।घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की भाभी के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 7 अगस्त को थाना बभनी में तहरीर दी गई।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-178/2026 में धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 191(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविन्द सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपीयों मे अजय, राजेन्द्र, चितरंजन, ममता, चिंता, शंभू, संजय, सीताराम, रामकिशुन और बीगन—सभी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं।घटना के संदर्भ मे एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!