October 10, 2026 5:00 am

खनन व्यवसाय से जुड़े तीन वरिष्ठ हस्तियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। डाला बिल्ली क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में गुरुवार को शोक सभा आयोजित कर खनन व्यवसाय से जुड़े तीन वरिष्ठ हस्तियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा में वरिष्ठ खनन व्यवसायी स्वर्गीय सुभाष मित्तल, स्वर्गीय राजेंद्र केशरी तथा वरिष्ठ खनन व्यवसायी, छात्र शक्ति फर्म के मालिक एवं बसपा विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में डाला बिल्ली क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, मुन्ना सिंह, बहादुर केसरी, राजू केसरी सहित बड़ी संख्या में खनन व्यवसायी एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!