सोनभद्र। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का 8 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का प्रस्तावित दौरा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। दोपहर में राज्यपाल कोन ब्लॉक के ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला स्थित रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र स्थित कैथी के मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के बाद वह रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचकर कुछ समय विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्राम के उपरांत राज्यपाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello









