सोनभद्र। बीजपुर(विनोद गुप्त)एनटीपीसी रिहंद परियोजना आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोग गम्भीर रुओ से घायल हो गए।हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बैढ़न रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार डोडहर निवासी रामनरेश भारती (32) पुत्र पेवारू भारती अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डोडहर निवासी गुड्डू केवट (28) पुत्र शिवमंगल केवट की पल्सर बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल परियोजना परिसर स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने रामनरेश भारती और गुड्डू केवट की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बैढ़न रेफर कर दिया। बताया गया कि दोनों घायल ब्यक्ति एनटीपीसी परियोजना के हॉर्टिकल्चर विभाग में कार्यरत हैं।सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।









